Ro no D15139/23

कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश

मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का निराकरण गंभीरता करने के निर्देश

जशपुरनगर 03 सितंबर 2025/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और सभी आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य योजनाओं का भी बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जशपुर में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रोसेस लैब का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष, जशपुर में किया गया है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम जिले के विकास कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए ।
जिला प्रोसेस लैब में जिले के 7 मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा 8 विकासखंड के 80 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला प्रोसेस लैब का उद्देश्य योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना, आदिवासी समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु नवाचारों पर विचार-विमर्श करना तथा “आदि कर्मयोगी” अभियान के क्रियान्वयन को गति प्रदान करना है। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, समूह चर्चा एवं कार्ययोजना निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।
इस आयोजन से पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक विकास कार्यों के लिए ठोस दिशा तय होगी। साथ ही आदिवासी समाज की परंपराओं, संसाधनों एवं सामुदायिक सहयोग को जोड़ते हुए सतत विकास की राह सुनिश्चित की जाएगी।
यह कार्यक्रम जिले में सशक्त ग्राम शासन एवं जनभागीदारी आधारित विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान