Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सचिवालय लगाने के दिए निर्देश

लोगों की राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पानी, बिजली सहित छोटी-मोटी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के लिए कहा
जिला स्तर के नोडल अधिकारी हर माह ग्रामीण सचिवालय का करेंगे निरीक्षण
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक

जशपुरनगर 25 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों की विस्तार से समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय लगाया जाना अनिवार्य है। इसके लिए सभी तैयारियां जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को करने के निर्देश है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकासखंड के अधिकारीगण ग्रामीण सचिवालय में उपस्थित रहकर लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर स्तर पर ही करेंगे। उन्होंने शिविर में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड और पानी की समस्या, आय, जाति, निवास-प्रमाण पत्र का निराकरण गंभीरता करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान गंभीरता से होगा। उन्होंने ग्रामीणों के आवेदन में मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के लिए कहा है। साथ लोगों के आवेदन के निराकरण की सही जानकारी देने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीण सचिवालय में विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पटवारी, तहसीलदार और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण सचिवालय के निरीक्षण करने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है। जो हर माह ग्रामीण सचिवालय का निरीक्षण करके फीड बैक देंगे और आंगनबाड़ी, स्कूल, छात्रावास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उचित मूल्य दुकान का भी अवलोकन करके अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन जगहों में व्यस्था को सुधार करने की आवश्यकता होगी वहां की व्यस्था को संबंधित अधिकारी दुरूस्त करेगें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल