Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ली बैठक समायोजन के लिए सूची तैयार करने की गई चर्चा

जशपुरनगर 03 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में शासन के निर्देशानुसार स्कूलों के समायोजन प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्ण कराने के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार समायोजन के लिए विद्यालयों की सूची निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समायोजन प्रक्रिया के संबंध में जिले के कर्मचारी संघों एवं शिक्षक संघों को भी जानकारी दी जाए। उन्होंने इस प्रक्रिया में वरिष्ठता सूची निर्माण में किसी भी प्रकार की त्रुटि ना करने के निर्देश दिए। यदि कोई त्रुटि होती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर ने बताया कि यह प्रक्रिया शिक्षण प्रक्रिया में क्षमता वृद्धि हेतु की जा रही है ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराया जा सके। इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। इसके लिए विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर दल का निर्माण किया जाएगा। जिला स्तरीय दल में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जिला शिक्षा अधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित सभी एसडीएम, बीईओ, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सभी एसडीएम ऑनलाइन माध्यम से  उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 12 जुलाई को

      जशपुरनगर 15 जून 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालय, डोड़काचौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं गणित एवं विज्ञान विषय की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 जुलाई 2026,…

    Read more

    एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य को उच्च प्राथमिकता से करे पूर्ण समय सीमा अंतर्गत राजस्व प्रकरणों को तेजी से करे निराकृत कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

     जशपुरनगर 15 जून 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC