
इसके अलावा, कलेक्टर ने ग्राम लखौली (तहसील आरंग) में भी डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने ड्रोन तकनीक से नैनो डीएपी छिड़काव की प्रक्रिया का निरीक्षण कर इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, आरंग एसडीएम सुश्री अभिलाषा पैकरा, एसडीएम रायपुर श्री नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम कनकी (खरोरा तहसील) तथा दोंदेखुर्द, धरसींवा में भी पहुँचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन आईएएस ने ग्राम छांटा, गोबरा नवापारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए |
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की स्थिति जानने एवं सटीक आंकड़े एकत्र करने में महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें।









