Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जीवनदीप समिति की बैठक ली अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर, विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना कार्यों को मिली स्वीकृति

रायपुर, 03 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला चिकित्सालय रायपुर, जिला चिकित्सालय पंडरी तथा मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, उपकरणों की उपलब्धता, मरम्मत एवं प्रशासनिक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही स्टोर, पैथोलॉजी लैब एवं रेडियोलॉजी विभाग में उपयोग होने वाली औषधियों, रिएजेंट्स, कम्प्यूटेबल्स, एक्स-रे फिल्म तथा कम्प्यूटर प्रिंटर मरम्मत एवं टोनर रिफिलिंग से संबंधित भुगतान प्रस्तावों पर विचार किया गया।

समिति ने मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी के सुचारू संचालन के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारियों तथा सर्जरी विशेषज्ञ की नियुक्ति संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की। नेत्र रोग विभाग के लिए एक नए ऑटो-रिफ्रेक्टोमीटर की आवश्यकता को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में जिला चिकित्सालय पंडरी एवं मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी के लिए 10 नए वाटर कूलर उपलब्ध कराने, जिला चिकित्सालय रायपुर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत तथा अस्पताल में स्थापित लिफ्टों की मरम्मत एवं वार्षिक अनुरक्षण (एएमसी) संबंधी प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया।

कलेक्टर ने अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय रायपुर के लिए दो नई अल्ट्रासोनोग्राफी (यूएसजी) मशीनों की खरीदी, एनक्यूएएस की तैयारी हेतु आवश्यक आईईसी एवं स्टेशनरी सामग्री की व्यवस्था तथा ई-ऑफिस संचालन के लिए नए कम्प्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में 200 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल के लिए भूमि चिन्हांकन, पीजी विद्यार्थियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण, वाहन चालकों की नियुक्ति तथा विभिन्न मरम्मत कार्यों को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन मॉड्यूलर किचन तथा जिला चिकित्सालय पंडरी के फायर एनओसी से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी सहित जीवनदीप समिति के सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक