Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कंपोजिट बिल्डिंग एवं सारंगढ़ में चल रहे हैं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

कंपोजिट बिल्डिंग के कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से 30 अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश

खेलभांठा मैदान में निर्माणाधीन मंच को 10 जनवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश

जिला मुख्यालय में चल रहे हैं एनएच सड़क के कार्य एवं पीएमश्री स्कूल के निर्माणाधीन भवन को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सोमवार को जिला मुख्यालय सारंगढ़ में निर्माणाधीन  कलेक्टोरेट सयुंक्त जिला कार्यालय (कंपोजिट बिल्डिंग) एसडीएम और तहसील कार्यालय भवन निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ड्राइंग डिजाइन के अनुसार निर्माण निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग को पूरी गुणवत्ता के साथ 30 अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा एवं ठेकेदार को दिए। इसके बाद डॉ कन्नौजे ने खेलभांठा मैदान में निर्माणाधीन मंच निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने और 10 जनवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीएमओ नगरपालिका ज्ञानपुंज कुलमित्र आदि उपस्थित थे

डॉ संजय कन्नौजे ने राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क निर्माण (सिटी कोतवाली से भारत माता चौक) एवं सड़क चौड़ीकरण के कार्य का भी निरीक्षण किया और 12 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में बन रहे अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोगशाला कक्ष को भी 10 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

रानीसागर में अंत्याव्यवसायी विकास निगम के प्रशिक्षण (टीसीपीसी) केंद्र परिसर में, पिछले वर्ष संचालित धान भंडारण केंद्र को बंद कर इस जमीन में कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने लाइवलीहुड कॉलेज एवं नालंदा पुस्तकालय भवन हेतु जमीन चिन्हाकित कर वहां बनवाने के निर्देश एसडीएम सारंगढ को दिए। साथ ही नगरपालिका सारंगढ़ द्वारा निर्मित रानी लक्ष्मीबाई काम्प्लेक्स के ऊपर के फ्लोर, जो कई वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ा है, उसका स्टीमेट बनाकर उसका टेंडर लगाकर उसे पूर्ण करने हेतु सीएमओ एवं सब इंजीनियर को निर्देश दिए। इसी प्रकार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय के जमीन हेतु परियोजना कार्यालय सारंगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के पुराने जर्जर बिल्डिंग को डिस्मेंटल कर प्रस्ताव देकर वहां जमीन आवंटन करने के निर्देश दिए।

वार्ड नंबर 1 में साहू धर्मशाला से जेल रोड तक बनेगा नया सीसी सड़क : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

जर्जर सड़क से मिलेगी मुक्ति, 61 लाख स्वीकृत

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के सीएमओ को निर्देश दिया कि वार्ड नंबर 1 में साहू धर्मशाला से जेल रोड (एसपी कार्यालय) तक अत्यंत जर्जर हो चुकी सड़क हेतु 61 लाख स्वीकृत है। उसका शीघ्र टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर इस सड़क कार्य को ठीक करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आवाजाही के लिए अच्छा सड़क मिल सके।

  • Related Posts

    ‘स्कूल केईन्ता’ अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा

      घमंडी के बच्चों को गांव में ही मिली शाला और जाति प्रमाण पत्र ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’…

    Read more

    सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

      भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए