Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी में आयोजित वीर बाल विकास कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे

कलेक्टर ने बच्चों से बात कर जाना उनका हालचाल और ज्ञान

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ के समीप ग्राम पचपेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित वीर बाल विकास कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने बच्चों से नाम, गिनती, पहाड़ा पूछकर उनसे बात कर उनका हालचाल और ज्ञान को जाना। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। खेलों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं आनंद देखने को मिला। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद के द्वारा बच्चों के उत्साह को और अधिक बढ़ावा देने हेतु आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने की बात कही गई। उन्होंने खेल-आधारित गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। सभी प्रतिभागी बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ

      डिजिटल हुआ जशपुर: घर बैठे क्यूआर कोड से भरें टैक्स रायपुर, 29 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में अब टैक्स भुगतान के लिए दफ्तरों के चक्कर…

    Read more

    इचकेला की बेटियों ने क्रिकेट में रचा इतिहास मुख्यमंत्री  साय ने किया सम्मानित, किट देकर बढ़ाया हौसला

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने देखने वाली जशपुर जिले के इचकेला की बेटियों ने क्रिकेट के मैदान में ऐसा प्रदर्शन किया कि आज वे…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….