Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, जोरा, सालिहाघाट और सलोनीकला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किसानों से किया सीधा संवाद, तौल व्यवस्था, टोकन, हमाल व बोरों की गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

भटगांव धान खरीदी केंद्र में टोकन व खरीदी व्यवस्था संतोषजनक—किसान छतराम साहू

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, सालिहाघाट, जोरा और सलोनीकला धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जांच किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे बातचीत कर टोकन, तौल, धान गुणवत्ता और समिति द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

भटगांव धान खरीदी केंद्र में किसान छतराम साहू ने बताया कि उनके पास 3 एकड़ खेत है और उन्होंने 151 कट्टा धान बेचा है। कलेक्टर ने टोकन संबंधी समस्या पूछने पर किसान ने बताया कि टोकन की कोई दिक्कत नहीं है। आज 49 किसानों का टोकन कट चुका है तथा केंद्र की खरीदी लिमिट भी बढ़ा दी गई है।

कलेक्टर ने आसपास के गांवों से आए किसानों से भी चर्चा की और समिति प्रबंधक से पूछा कि कहीं तौल में अतिरिक्त धान तो नहीं लिया जा रहा, समिति प्रबंधक ने कहा कि अधिक धान नहीं ले रहे हैं। कलेक्टर ने किसानों को बताया कि प्रदेश में जिले की धान खरीदी 25% पूरी हो चुकी है और हम राज्य में चौथे स्थान पर हैं। टोकन काउंटर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सहज टोकन सिस्टम का अवलोकन किया। समिति प्रबंधक को फटे व खराब बोरों का उपयोग न करने तथा उन्हें तुरंत वापस करने के निर्देश दिए गए। सालिहाघाट धान खरीदी केंद्र में किसान निर्मल व फिरतराम ने बताया कि उन्होंने मोबाइल ऐप से टोकन कटाया है और कोई समस्या नहीं है।

कलेक्टर ने सलोनीकला धान खरीदी केंद्र में हमाल बढ़ाने के निर्देश

सलोनीकला धान मंडी में कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। किसान नान दाऊ चंद्र ने बताया कि मंडी में हमाल की कमी है। इस पर कलेक्टर ने मंडी प्रभारी को अतिरिक्त हमाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि तौल प्रक्रिया पारदर्शी हो और साफ-सुथरा धान ही लिया जाए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

      प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री…

    Read more

    ​माटी का लाल, समृद्धि की मिसाल

      समन्वित खेती अपनाकर नारायणपुर के तिजाराम ने गढ़ी सफलता की नई इबारत ​”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक ​रायपुर,17…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान