Ro no D15139/23

भद्रा रीवापार समूह जलप्रदाय योजना के फील्ड पर उतरे कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे भाठागांव में जल जीवन मिशन की हुई जांच: हितग्राही के घर पहुंचकर नल जल आपूर्ति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 *रामभाठा गांव में इंटेकवेल वॉटर प्लांट को 30 मई तक पूरा करने के निर्देश*
*मिरोनी बैराज कार्य में देरी पर ठेकेदार को नोटिस व पेनाल्टी के आदेश*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च 2026/महावीर जयंती पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले के विभिन्न ग्रामों, रामभाठा, कोसीर, भाठागांव एवं भद्रा का औचक निरीक्षण कर शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत को जाना। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, जल जीवन मिशन तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने मोटर चालू कर पानी की आपूर्ति जांची। उन्होंने सहनू दास के घर जाकर स्वयं पानी की उपलब्धता की पुष्टि की। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में दूर से पानी लाना पड़ता था, लेकिन अब घर-घर पानी पहुंच रहा है। कलेक्टर ने ग्राम सरपंच को नियमित कर वसूली, मोटर खराब होने पर शीघ्र मरम्मत तथा पंप ऑपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम कोसीर में 16 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन चेकडेम का निरीक्षण किया गया।
भाठागांव में निर्माणाधीन इंटेक वॉटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और 30 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही लेबर बढ़ाने एवं स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने को कहा। वहीं ग्राम भद्रा के मिरोनी बैराज में इंटेक निर्माण कार्य की अत्यंत धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पीएचई विभाग को नोटिस जारी कर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
ग्राम रामभाठा के आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती माताओं की जानकारी ली। परियोजना अधिकारी ने बताया कि केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने पढ़ाई का प्रदर्शन किया, जिसमें बच्ची खुशी ने एबीसीडी और अन्य बच्चों ने पहाड़ा सुनाया। कलेक्टर ने वजन मशीन चेक किया, रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री की गुणवत्ता तथा किचन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में नल कनेक्शन लगाने का निर्देश दिए है।
कोसीर के आंगनबाड़ी केंद्र में 32 बच्चे उपस्थित मिले, जो भोजन कर रहे थे। यहां 6 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी कुर्रे द्वारा केंद्र की जानकारी दी गई।
कुशलाई दाई का दर्शन
कलेक्टर ने प्रसिद्ध कुशलाई दाई मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने 54 एकड़ में फैले बंधवा तालाब का पैदल निरीक्षण कर उसकी स्थिति का जायजा लिया।
  • Related Posts

    बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

    *53 महिलाओं को मिला विशेष प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और मजबूत होगा पर्यावरण संरक्षण* *लखपति दीदी अभियान को मिलेगी नई गति*   रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बांस के…

    Read more

    ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    निरोगी काया और स्वस्थ चित्त का सदियों पुराना आधार है योग- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीजी कॉलेज डोम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास* रायपुर, 21…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा