Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निजी स्कूलों में जाकर वहां के सामान्य, अनुदान और आरटीई के बच्चों के ज्ञान को परखा

कलेक्टर ने स्कूलों में विद्यार्थियों के अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने किया निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ विकासखंड के अशोका पब्लिक स्कूल और भारत माता स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दोनों स्कूलों में प्रायमरी बच्चों को ब्लैक बोर्ड में लिखे वाक्य को पढ़ने, गिनती, पहाड़ा के लिए कहा। बच्चों ने वाक्य को पढ़कर, और गिनती, पहाड़ा भी सुनाया। कलेक्टर ने दोनों निजी स्कूलों के प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी को जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी और शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की संख्या, मिल रहे सुविधा के बारे में जानकारी लेकर जिले के सभी स्कूलों को लक्ष्य के अनुरूप जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी के कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

बोर्ड परीक्षा की प्रारम्भिक तैयारी के मद्देनजर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से  पूछा और मार्गदर्शन देते हुए कहा कि, भौतिकी, रसायन, गणित और वाणिज्य विषय के बोर्ड परीक्षा के कई वर्षो में आए प्रश्नों की अभ्यास करते रहेंगे तो आत्मविश्वास स्वयं आ जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि, परीक्षा के दिनों में खानपान का ध्यान रखे ताकि तबियत नहीं बिगड़े। साथ ही पढ़ाई के दौरान बीच बीच में टहलना आदि भी करें ताकि दिमाग पर बोझ नहीं लगे। कलेक्टर ने बच्चों को कहा कि हमेशा दिमाग़ को शांत रखें और मेहनत कर अच्छा रिजल्ट लाएं।  इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया, सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

      जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक