Ro no D15139/23

समितियों से धान उठाव, रिसायकलिंग एवं मिलिंग में अनियमितता बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

कलेक्टर ने मिलरों को बिना रुके धान से भरे वाहन को समिति से सीधा राइस मिल ले जाने के निर्देश दिए

भारतीय खाद्य निगम में नियमित चावल जमा करने के निर्देश

खरीफ विवरण वर्ष 2025 -26 के अंतर्गत समितियों से धान का उठाव व मिलिंग कार्य पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के समस्त राईस मिलरों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, सहकारिता सहायक आयुक्त व्यासनारायण साहू, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई सहित लगभग 40 राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने मिलरों को बिना रुके धान से भरे वाहन को समिति से सीधा राइस मिल ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें अच्छे कार्य वाले राइस मिलर्स को 26 जनवरी में सम्मान और गलत करने वाले पर कार्यवाही किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि जिले में धान मिलिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी। धान को किसी भी स्थिति में मिल परिसर पर संग्रहीत करके रखा जाए। सभी राइस मिलरों को तत्काल प्रभाव से मिलिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

डॉ कन्नौजे ने कहा कि – वाहन की एंट्री केवल वैध गेट पास जारी होने के बाद ही ली जाए। सर्वर में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने की स्थिति में वाहन को रवाना नहीं किया जाएगा । धान परिवहन के दौरान यदि वाहन का टायर पंचर होता है अथवा वाहन में कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसकी फोटो सहित सूचना तत्काल केंद्र को अनिवार्य रूप से देना होगा। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूर्णतया ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित की जा रही है। अतः सभी संबंधित एजेंसियां एवं राइस मिलर्स गंभीरता, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें।

  • Related Posts

    जनजातीय गरिमा उत्सव सारंगढ़ में जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला आयोजित झारा शिल्प और बेलमेटल उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र

    *​जनजातीय गरिमा उत्सव* *सारंगढ़ में जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला आयोजित* *झारा शिल्प और बेलमेटल उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र* ​रायपुर,24 मई 2026/ जनजातीय संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देने के…

    Read more

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शिल्पग्राम बैगीनडीह का किया निरीक्षण

    * *कलेक्टर ने बैगीनडीह के शिल्पकारों को पीएम आवास, शौचालय का लाभ देने के निर्देश दिए* *महिला शिल्पकारों को बिहान से जोड़ने के निर्देश* *अंत्यावसायी विकास निगम को रोजगारमूलक लोन…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी