Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जशपुरनगर 29 मई 2025/ कृषि खरीफ 2025 की तैयारी के मद्देनज़र 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अभियान ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में चलाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, फरसाबहार, पत्थलगांव एवं बगीचा विकासखंड हेतु रूट चार्ट निर्धारित कर टीमों का गठन किया गया है।

गठित टीम चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन भ्रमण कर कृषकों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा, सलाह, प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेगी।
इस अभियान का उद्देश्य कृषि कार्यों में नवाचार, टिकाऊ पद्धतियों और किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है।
जिसका कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि विभाग से मिली जानकारी के तहत, इस अभियान के सफल संचालन हेतु ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी महाविद्यालय, मत्स्य विभाग तथा पशुपालन विभाग सहित अन्य तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों को भी आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान की निगरानी और पर्यवेक्षण हेतु उप संचालक कृषि श्री एम.आर. भगत के निर्देशन में जिला स्तर पर सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई है। यह टीम योजना के क्रियान्वयन, समीक्षा और जमीनी स्तर पर गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेगी।
अभियान के दौरान सभी विकासखंड के चयनित ग्रामों में कृषक गोष्ठियां, फोटो प्रदर्शनी, फसल अवलोकन, उन्नत बीजों की जानकारी, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण तकनीक और अन्य कृषि सम्बंधित विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान