Ro no D15139/23

एनएमडीसी द्वारा प्रदत्त औषधि वाहन का कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बीजापुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत एनएमडीसी द्वारा प्रदत्त औषधि वाहन (ट्रक) को कलेक्टर परिसर में कलेक्टर   संबित मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर श्रीमती नम्रता चौबे द्वारा संयुक्त रूप से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी ने बताया कि उक्त औषधि वाहन के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों तक आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सामग्री की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी और आम नागरिकों को समय पर उपचार सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
एनएमडीसी का यह सहयोग जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि औषधि वाहन के माध्यम से दवाओं के वितरण में गति आएगी जिससे मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर   जागेश्वर कौशल सहित जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    केआईटीजी 2026: मिडफील्ड की कमान से लेकर गोलकीपिंग के कमाल तक

      कप्तान किरण ने छत्तीसगढ़ को फुटबॉल फाइनल में पहुंचाया मेजबान महिलाएँ हॉकी में कांस्य के लिए भिड़ेंगीं रायपुर, 31 मार्च 2026/ कप्तान किरण पिस्दा की शानदार दोहरी भूमिका से…

    Read more

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

      शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल *300 BLS, 70 ALS के साथ पहली बार 5 नियोनेटल ALS —…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत