Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 
दुर्ग, 01 मई 2026/ भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में भी दो चरणों में जनगणना होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जायेगा। कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने शुक्रवार 1 मई को कलेक्टोरेट परिसर से जनगणना प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा। इस अवसर पर एडीएम  वीरेन्द्र सिंह, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त  सुमीत अग्रवाल, एसडीएम  हरवंश सिंह मिरी, नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर  उत्तम ध्रुव, तहसीलदार एवं जार्ज अधिकारी दुर्ग ग्रामीण  प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, जनगणना सुपरवाईजर एवं प्रगणक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिंह ने जनगणना प्रचार रथ रवानगी के पश्चात तहसील दुर्ग ग्रामीण चार्ज अंर्तगत आने वाले ग्राम डूमरडीह जहां सीआईएसएफ आरटीसी कैम्प है, में भ्रमण कर जनगणना कार्य का अवलोकन किया। साथ ही सुपरवाईजर और प्रगणकों से कार्य प्रगति की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रगणकों द्वारा जनगणना संबंधित आवश्यक जानकारी ली जाएगी। इस दौरान मकान सूचीकरण के दौरान भवन संख्या, मकान के फर्श, दीवारों और छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री के साथ-साथ मकान के उपयोग और उसकी वर्तमान स्थिति का विवरण दर्ज किया जाएगा। परिवार संबंधी जानकारी के अंतर्गत परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, मुखिया का नाम व लिंग, मुखिया की जाति श्रेणी (अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य), मकान के स्वामित्व की स्थिति, उपलब्ध कमरों की संख्या और परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या की जानकारी ली जाएगी। इसी प्रकार मूलभूत सुविधाओं के तहत पेयजल का मुख्य स्रोत व उसकी उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता व प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की सुविधा, रसोईघर की स्थिति, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता और खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन के संबंध में प्रश्न पूछे जाएंगे। परिसंपत्तियों के विवरण में रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड और कार/जीप/वैन की उपलब्धता की जानकारी संकलित की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य जानकारियों में परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज और जनगणना संबंधी संचार के लिए मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। ज्ञात हो कि यह चरण जनसंख्या गणना का आधार तैयार करता है, जिसमें नागरिकों की सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी।

  • Related Posts

    बिहान से पेड़ना महिला समूह ने संवारी आत्मनिर्भरता की राह

    कैंटीन संचालन से बढ़ी आमदनी, हर माह 35 से 40 हजार रुपए की आय अर्जित कर रहीं समूह की महिलाएं   *रक्षाबंधन के पूर्व महतारी वंदन योजना की सहायता राशि…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का कराए शीघ्र मरम्मत -कलेक्टर  कुणाल दुदावत एग्रीस्टेक पंजीयन से वंचित किसानों का चिन्हांकन कर शीघ्र पंजीयन कराने किया निर्देशित डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाकर…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें