Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया जेंडर रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दीनदयाल अंत्योदय योजना ’नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय जेंडर अभियान’ का जिले में शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जेण्डर समानता अभियान का उद्देश्य महिलाओं के बीच समानता का वातावरण को तैयार करना है। इस साल जेंडर समानता अभियान का नारा- ’एक साथ एक आवाज, समानता के लिये संकल्प का आगाज’ है। उक्त रथ को जिले के सभी विकासखण्डों में घर, बाजार आदि जगहां पर गीत की धुन के साथ गांव-गांव में भ्रमण कराया जायेगा, ताकि गीत के माध्यम से लोग इस अभियान से जुड़ सके। जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि उक्त कैंपेन को चार सप्ताह में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रथम सप्ताह आर्थिक योगदानकर्ताओं के रूप में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता और दृष्टिकोण में बदलाव, द्वितीय सप्ताह महिलाओं के संसाधनों एवं अवसरों तक पहुंच का विस्तार, तृतीय सप्ताह महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित गतिशीलता तथा चतुर्थ सप्ताह- ’महिलाओं के बिना पारिश्रमिक देखभाल कार्य को पहचानना एवं कार्यभार का समान वितरण’ विषय शामिल है। उन्होंने बताया कि इस दौरान शपथ दिलाना, जागरूकता रैली का आयोजन, सांप-सीढ़ी जैसे खेलों एवं गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता, समूह बैठकों आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत 23 दिसम्बर तक नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय जेंडर अभियान का संचालन किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार