Ro no D15139/23

कोलाहल अधिनियम का पालन सुनिश्चित करें: कलेक्टर गांधी

त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दता के साथ मनाएं-पुलिस अधीक्षक

कलेक्टर-एसपी ने ली शांति समिति की बैठक

धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समाज प्रमुखों और अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात 10 बजे के बाद कोई भी साउण्ड सिस्टम प्रयोग नहीं होगा। इसके साथ ही कोई भी जुलूस, सभा, शोभायात्रा, भंडारा, जनसमुदाय एकत्रीकरण की सूचना संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी अथवा थाने को देने और आयोजन की विधिवत् अनुमति लेने कहा। उन्होंने सड़क पर किसी भी स्थिति में जाम ना हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, यातायात नियमों का पालन हो, होली में तेज आवाज वाले फूहड़ गीत, गाड़ियों में भोपू इत्यादि का उपयोग ना हो, होलिका दहन का स्थल निर्धारण हो, हरे-भरे वृक्षों को नहीं काटने, धार्मिक भावना आहत न हों इसका विशेष ध्यान रखने कहा। होली के पूर्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कहीं भी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल थाने और मजिस्ट्रेट को सूचित करने कहा। उन्होंने बिना अनुमति अथवा अनुमति के शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री वार्ष्णेय ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्द्रता से पर्वों को बनाया जाए। होली, शिवरात्रि पर्व के लिए पूर्व से ही अनुमति ली जाए। समाज प्रमुख यह ध्यान में रखें कि किसी की धार्मिक भावना को ठेस न लगे। अपने आसपास असामाजिक तत्वों के होने की सूचना अनिवार्य रूप से दें, साउण्ड सिस्टम तेज आवाज में नहीं बजाएं और छोटे-छोटे नगाड़े एवं बाजे बजाएं, ताकि इससे किसी को दिक्कत नहीं हो। यातायात नियमों का पालन करें। एसपी ने कहा कि रूट निर्धारित कर इसकी जानकारी अवश्यक दी जाए, अन्यथा संबंधित के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी अनुभागों में भी शांति समिति की बैठक आहूत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में एएसपी ने कहा कि होली में शराबखोरी, बाइकर्स, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चालाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में डीजे लगाकर हुड़दंग करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने समाज प्रमुखों से आवश्यक सुझाव भी मांगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत