Ro no D15139/23

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का ही नाम भेजें
आश्रम छात्रावास का  जिला स्तर के नोडल अधिकारी निरीक्षण करके रिपोर्ट शीघ्र जमा करें
निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, परिसर की साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मच्छरदानी का उपयोग, और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से चेक करने के निर्देश

जशपुरनगर 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को आगामी 15 अगस्त की तैयारी के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी रणजीता स्टेडियम में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है। कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम में मंच, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी विकास खंड कार्यालय और जनपद पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय भवनों में रोशनी भी किया जाना है।
कलेक्टर ने कहा कि अपने विभाग के उत्कृष्ट कर्मचारियों का नाम भेजते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उस कर्मचारी ने अपने क्षेत्र में बढ़िया काम किया है और उसका नाम के साथ उल्लेख भी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि जिन कर्मचारियों को पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी में प्रमाण पत्र मिल चुका है उनका नाम दूसरी बार   नहीं भेजने के निर्देश दिए हैं। जिन कर्मचारियों को एक भी बार प्रमाण पत्र नहीं मिला है और बढ़िया काम कर रहे उनका नाम भेजने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी आश्रम छात्रावास में निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। बालक छात्रावास के पुरुष अधिकारियों और बालिका छात्रावास के महिला अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी नोडल अधिकारियों को प्रत्येक माह अपने निर्धारित आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करना है।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता,साफ सफाई, कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों का स्वास्थ्य जांच, बिस्तर, चादरें साफ सुथरा है कि नहीं घास फूस झाड़ियां कटे हैं कि नहीं बच्चे सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करते हैं कि नहीं बालिका छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था है कि नहीं सभी बातों का गंभीरता से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिन आश्रम छात्रावास में समस्या है उसको भी प्रशासन के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों को चेक लिस्ट दिया गया है उसको गंभीरता से भरकर जमा करने निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल