Ro no D15139/23

केशला पाठ में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर ने केशला पाठ एवं घोघरा डैम में पर्यटन विस्तार हेतु किया निरीक्षण

जशपुरनगर 07 अगस्त 2025/ विकासखंड पत्थलगांव के तमता स्थित प्रसिद्ध केशला पाठ एवं घोघरा डैम का बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं के विकास एवं पर्यटन द्वारा लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा की। इस हेतु सर्वप्रथम वे केशलापाठ पहुंचे। जहां हर वर्ष पौष पूर्णिमा के दूसरे दिन मेले का आयोजन किया जाता है। यह क्षेत्र यहां के रहवासियों के लिए पूज्यनीय एवं वंदनीय है। इस स्थान के प्रति लोगों की आस्था और महाभारत युग से जुड़े इसके इतिहास के बारे में स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को जानकारी दी।
कलेक्टर ने इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए मेला स्थल पर मंच निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, लाइटिंग की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव निर्माण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्थानीय आस्था के अनुसार नंगे पैर केशलापाठ में चढ़कर क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय लोगों से चर्चा की। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए ऊपर सुरक्षा हेतु रेलिंग, कुंडों की सफाई, पानी बोतल बैन, मंदिर निर्माण, विश्राम स्थल निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वहां स्थानीय लोगों एवं अधिकारियों के साथ विधिवत पूजा अर्चना भी की।
घोघरा डैम में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का होगा निर्माण
कलेक्टर ने घोघरा डैम का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से यहां के पर्यटन क्षमताओं पर चर्चा करते हुए, इसे एक वृहद पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु चर्चा की। जहां उन्होंने होम स्टे नीति के तहत निर्माणाधीन होम स्टे का निरीक्षण किया। जिसमें व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शौचालय, विद्युतीकरण के कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डैम में पानी के उचित स्तर की व्यवस्था कर यहां के वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाओं के विकास पर चर्चा की डैम में मोटर बोट, पैडल बोट, स्पीड बोट, फ्लोटिंग जेट्टी जैसे वाटर स्पोर्ट्स के संचालन हेतु व्यवस्था निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके लिए पानी का स्तर सुनिश्चित करने हेतु जल संसाधन विभाग  निरीक्षण एवं सर्वे करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने इन वाटर स्पोर्ट्स के संचालन एवं प्रबंधन हेतु स्थानीय स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाने को कहा। उन्होंने डैम में केज फ़िशिंग के द्वारा मछली उत्पादन के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।

  • Related Posts

    कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  रोहित व्यास ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण अधिकारी-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!