Ro no D15139/23

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारी करने के दिए निर्देश विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित झांकी तैयार करें

कलेक्टर  रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जिनकी प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है उन कार्यों के लिए  प्रथम किश्त की राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सकें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर  अनिकेत अशोक,अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान आगामी 26 जनवरी की तैयारी की भी समीक्षा की उन्होंने कहा कि इस वर्ष में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा सभी अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई उसका गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि रणजीता स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के लिए परेड की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम , जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की उपलब्धियों पर आधारित झांकी तैयार करने के निर्देश दिए हैं।कार्यक्रम में मंच व्यवस्था बैठक व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण पत्र वितरण व्यवस्था सहित जरूरी सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा की अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले नाम की सूची भेजते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें की वे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हो और उनको पहले प्रमाण पत्र नहीं मिला हो जिनको पहले भी 15 अगस्त और 26 जनवरी में प्रमाण पत्र मिल चुका है। उनकी सूची नहीं भेजने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

      गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां मुख्यमंत्री ने कहा…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

      रायपुर, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान