Ro no D15139/23

कलेक्टर ने  शिक्षा विभाग के लिपिक प्रदीप कुजूर को थमाया नोटिस

अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता किए जाने पर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 24 मई 2025/ कलेकट श्री रोहित व्यास ने कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर वर्तमान पदस्थ कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड कुनकुरी के सहायक ग्रेड- 02 श्री प्रदीप कुजूर को अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता किए जाने पर नोटिस जारी कर 03    दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विदित हो कि डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी अधिकारी (शिक्षा) के द्वारा  15 मई 2025 को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थापना शाखा के नस्तियों के अवलोकन से जानकारियां प्राप्त हुई कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश में प्रदीप कुजूर को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के कर्मचारियों के स्थापना का दायित्व सौंपा गया है।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के आदेश 26 अगस्त 2019 के द्वारा प्रदीप कुजूर को 26 दिसंबर 2018 से 02 जनवरी 2019 तक कुल 08 दिवस का अर्जित अवकाश स्वीकृत किया गया है। जिसका सहायक ग्रेड 02 प्रदीप कुजूर के सेवा पुस्तिका के अवकाश लेखा के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि उक्त अवधि का अवकाश लेखा के कॉलम में अवकाश संधारण नहीं किया गया है।
श्रीमती बालकुमारी भगत, भृत्य, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के द्वारा कथन किया गया है कि उनके द्वारा वर्ष 2023 में 12 दिवस के अर्जित अवकाश का उपभोग किया गया है किन्तु उनके सेवा पुस्तिका के अवकाश लेखा के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि उनके उक्त अवधि का अवकाश लेखा के कॉलम में अवकाश संधारण नहीं किया गया है।
इसी प्रकार अन्य कर्मचारियों के सर्विस बुक का प्रभारी अधिकारी के द्वारा अवलोकन किया गया है, जिसमें पाया गया कि श्री प्रदीप कुमार कुजूर द्वारा अन्य कर्मचारियों के सर्विस बुक में अवकाश को इन्द्राज नहीं करते हुए पूर्ण उपस्थिति दर्शायी गई है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के कारण बताओ नोटिस  22 अक्टूबर 2024 द्वारा कार्यालयीन प्रभार को श्री
नानपति प्रधान, सहायक ग्रेड- 02 को नहीं सौंपे जाने के कारण लिपिक, भृत्यों के पदोन्नति, नियमितिकरण की कार्यवाही लंबित होने के कारण श्री प्रदीप कुजूर को बताओं नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया था ।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर वर्तमान पदस्थ कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड कुनकुरी के सहायक ग्रेड- 02 श्री प्रदीप कुजूर का उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इससे यह प्रतीत होता है कि प्रदीप कुजूर शासकीय कार्य के प्रति रुचि नहीं रखते है तथा उनके द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेशों, निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है। इस प्रकार उनके द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता किया गया है, जो छ०ग० सिविल सेवा
(आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है ।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!