Ro no D15139/23

कलेक्टर हरिस एस ने किया बस्तर विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण

आदि कर्मयोगी अभियान  की गतिविधियों सहित राशन कार्ड अपडेशन के लिए आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
आश्रम-छात्रावास में सतत साफ सफाई व्यवस्था बनाएं रखने के दिए निर्देश

जगदलपुर, 18 सितम्बर 2025/ 
कलेक्टर श्री हरिस एस ने आज बस्तर विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत गोड़ियापाल, चेराकुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम विकास के कार्ययोजना को बेहतर बनाने के लिए ग्राम के आदि सहयोगी, साथी कैडर को निर्देशित किया, उन्होंने ग्राम विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की भी अपील की। इसके अलावा नवीन राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड में संशोधन और मनरेगा जॉब कार्ड बनाने संबधित शिविर का अवलोकन किया। साथ ही शिविर में बैंकों से संबंधित कार्यों और बीमा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को देने के लिए निर्देशित भी किया।
निरीक्षण के दौरान गोड़ियापाल के आश्रम-छात्रावास का आकस्मिक जायजा लिया, उन्होंने आश्रम की भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में सतत स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इसके अलावा उन्होंने सोनारपाल में महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित रेडी टू ईट यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, जनपद पंचायत के सीईओ श्री चुरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचे और आश्रम-छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही, आदि कर्मयोगी अभियान के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन से भी संवाद कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान