Ro no D15139/23

कलेक्टर हरिस एस ने परचनपाल में किया विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण

लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए एक त्रुटिहीन तथा पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का औचक निरीक्षण कलेक्टर  हरिस एस ने शुक्रवार को बस्तर तहसील के परचनपाल में किया। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
कलेक्टर ने कार्य की बारीकी से सत्यापन की प्रक्रिया, नए नाम जोड़ने के आवेदनों की स्थिति और सूची से डुप्लीकेट या अपात्र नामों को हटाने के लिए अपनाए जा रहे मानकों की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री हरिस ने इस बात पर विशेष बल दिया कि मतदाता सूची में शत-प्रतिशत सटीकता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अपने अधिकार से वंचित न रह जाए, वहीं अपात्र लोगों का नाम सूची में न रहे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें और पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी बातचीत की और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी समस्याओं के समाधान और डिजिटाइजेशन के संबंध में बूथ लेवल अधिकारी को निर्देशित किया। इस मौके पर कलेक्टर ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और यदि उनके नाम या विवरण में कोई त्रुटि है, तो वे तुरंत उसे सुधारने के लिए आवेदन करें। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी   गगन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल