Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकां की शिकायतें कुल 120 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा 28 अप्रैल 2025/ कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जन दर्शन में कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर जनदर्शन में आज भूमि सीमांकन, पट्टा,खाता विभाजन, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, वन अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड, बिजली बिल, आदि के आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम बांधाखार निवासी निशा नायक ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया। अखरापाली के सुरेश केवट ने भूमि संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। चोटिया के सम्मान सिंह और श्यामदास ने बालको प्रबंधन द्वारा अनुचित श्रम व्यवहार पर कार्यवाही करने की मांग की। ग्राम पथरी के चेतराम कौशिक और विजय कौशिक ने नक्शा बटाकंन,की अर्जी लगाई। समारु सिंह ने ग्राम सिंदूरगढ़,पसान में मनरेगा से भूमि समतलीकरण और बकरी रोड निर्माण की मांग की। ज्ञानेन्द्र कुमार और राकेश कुमार के द्वारा वार्ड नंबर 44 नेहरूनगर में किए गए बेजा कब्जा की शिकायत की। गेराव के सरपंच के द्वारा ग्राम बस्ती में नवीन पूर्व माध्यमिक शाला खोलने की मांग की गई। ग्राम पंचायत बनिया के सरपंच ने हाथियों के द्वारा की गई फसल नाश का मुआवजा ग्रामीणों को देने की मांग की। जवाहर लाल,रमेश कुमार एवं अन्य के द्वारा पटवारी पद पर अनुकंपा नियुक्ति होने पर उनका प्रशिक्षण कराए जाने की मांग की। रामपुर वार्ड नंबर 37 की निवासी सरिता दास ने विधवा पेंशन की अर्जी लगाई। तिलकेजा के रामलाल यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की शेष राशि भुगतान कराने की मांग की। कुदमुरा निवासी मुकेश उरांव ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने की मांग की। इसी तरह दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र लामपहाड़ की पहाड़ी कोरवा फ़गिनी बाई ने जनदर्शन में वन अधिकार पत्र प्रदाय करने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेशित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….