Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमनागरिको की फरियाद कुल 70 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा 21 अप्रैल 2025/  कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जन दर्शन में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर जनदर्शन में आज  सीमांकन, पट्टा, खाता विभाजन, बिजली बिल,पीएम आवास,राशनकार्ड, प्राकृतिक आपदा की राशि,विद्युत ट्रांसफार्मर, उज्ज्वला कनेक्शन आदि के आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम चिकनीपाली के लिटीयराम साहू ने खाता विभाजन, तिवरता के संजय कुमार ने काबिज भूमि को अपने नाम कराने, जमनीपाली के सुराजी दास ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, मनकेश्वर चौहान ने पीएम आवास,ढोढ़ी पारा के संगीता ने रोजगार के लिए, अनिल कुमार चौधरी ने भूमि को भुइयां पोर्टल में दर्ज कराने, आवेदक मोहनलाल ने पोड़ी उपरोड़ा के कोठखर्रा में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने, ग्राम रामाकछार के सरपंच ने आंगनबाड़ी तेलसरा, रामाकछार,नदियापार में नवीन भवन,  प्राथमिक शाला सरापारा में अहाता निर्माण, पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम भैसामुडा की प्रमीला धनवार ने प्राकृतिक आपदा आर्थिक सहायता, ग्राम तेलसरा के पत्थर सिंह ने सीमांकन, गेवरा बस्ती के मंगलदास ने सीमांकन संबंधित आवेदन दिए।
इसी तरह बालको की ज्योति वैष्णव ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन, कथरी माल की कौशल्या ने ग्राम में ग्राम पंचायत भवन, राजू कुमार राजवाड़े ने पटवारी कार्यालय, पार्षद रवि चंदेल ने रेडी टू ईट के वितरण में धांधली, ग्राम डूमरडीह के राजकुमार यादव ने बैटरी सायकिल,  ग्राम पंचायत ढोलपुर के पथरी ग्राम में मृत व्यक्ति के नाम पर स्वीकृत पीएम आवास में गड़बड़ी तथा गांव में सीसी रोड,तालाब में पचरी निर्माण, भवन सहित अन्य लोगो द्वारा अलग-अलग आवेदन दिए गए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच