Ro no D15139/23

कलेक्टर ने वाटर कंजरवेशन को लेकर ली बैठक

क्रेडाई बनाएंगे जल संरक्षण के लिए पिट

रायपुर 28 अप्रैल 2025/ कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में वाटर कंजरवेशन को लेकर क्रेडाई बिल्डर्स के साथ बैठक की। कलेक्टर ने कहा कि जल अमूल्य होता है। इस समय विशेषकर राजधानी में जल संरक्षण किए जाने की आवश्यकता है। जल संरक्षित करेंगे तो जल स्तर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्षा के जल को व्यर्थ बहने से रोकना चाहिए और इसे बचाए जाने के उपाय करने होंगे।

बैठक में क्रेडाई बिल्डर्स के सदस्यों ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने सहमति जताई। साथ ही यह तय किया गया कि शहर में बिल्डर्स की संस्था क्रेडाई के द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में पिट बनाए जाएंगे। जिसमे वर्षा के जल को संचय किया जाएगा। इसके लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा जहां जल का ठहराव होता रहा है। जल संचित होने से यह हमारे भू-जल स्तर को बढानें में सहयोग मिलेगा।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जो पुराने वाटर कंजरवेशन के निए पिट बनाए गए हैं उसकी साफ-सफाई की जाए। उन्होंने शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। बैठक में साफ-सफाई के दौरान निकाले गए पॉलिथीन के पुनः उपयोग करने पर भी विचार किया गया। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, क्रेडाई के सचिव श्री अभिषेक बछावत सहित अन्य अधिकारीगण, क्रेडाई के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!