Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली

– ग्राम बिजेतला में भू-अर्जन कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश
– सिंगल विंडों अंतर्गत सभी दस्तावेज एवं प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने कहा
– जिले में औद्योगिक विकास से संबंधित लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 29 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन अधिनियम 2002 के तहत जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में औद्योगिक विकास से संबंधित लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए यह आवश्यक है कि सिंगल विंडो के अंतर्गत सभी दस्तावेज एवं प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूर्ण हो सके ताकि जिले में औद्योगिक विकास को गति मिले और कार्य बाधित नहीं हो। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम बिजेतला में अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार अंतर्गत स्पेस मैन्यूफैक्चरिंग क्ल्स्टर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने ग्राम बिजेतला में भू-अर्जन हेतु लंबित शासकीय एवं निजी भूमि क्रय आपसी सहमति से शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां लाईट, रोड, पेयजल एवं अन्य कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम बिजेतला में इस प्रोजेक्ट के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा जिले में उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहित करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू व्ही वर्गीस ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की संरचना, गठन एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग श्री मुकेश साहू, उप संचालक नगर निवेश, उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक खनिज श्री भरत बंजारे, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!