Ro no D15139/23

कलेक्टर ने खाद्यान्न वितरण की सुचारू व्यवस्था हेतु  अधिकारियों की ली बैठक

समय पर खाद्यान्न आबंटन एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश
ईकेवाईसी से छूटे सदस्यों का केवाईसी पूर्ण करने व संदिग्ध राशनकार्डधारियों का जांच करने के दिए निर्देश
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने वाले संचालको पर वसूली कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित
बारदाना संग्रहण कार्य भी समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा 02 सितम्बर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में खाद्यान्न वितरण व भंडारण की सुचारू व्यवस्था हेतु खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक ली।   उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में समय पर खाद्यान्न का आबंटन एवं दूरस्थ, पहुँचविहीन क्षेत्रो में खाद्यान्न के भंडारण में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस हेतु खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।  उन्होंने एसडीएम को अपने क्षेत्रों में पीडीएस के भंडारण व वितरण पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पात्रतानुसार पीडीएस का आबंटन की बात कही। साथ ही माह के अंतिम दिवस तक खाद्यानों का भंडारण पूर्ण कराने के लिए कहा जिससे आगामी माह के 01 तारिख से खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ हो सके।
उन्होंने  खाद्यान्न  उठाव के 72 घण्टे के भीतर ट्रांसपोर्टर द्वारा पीडीएस का उचित मूल्य दुकानों में भंडारण सुनिश्चित कराने की बात कही। इस कार्य का एसडीएम को मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने राशनकार्ड धारी परिवारों के सदस्यों का ईकेवाईसी भी शीघ्रता से पूर्ण कराने अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही संदिग्ध राशनकार्डधारियों का जांचकर गम्भीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के उचित मूल्य दुकान से अधिक दूरी एवं पहुँचविहीन बसाहटों, पारा, मोहल्लों में खाद्यान्न पहुँचाकर हितग्राहियों को वितरित करने की बात कही।  साथ ही खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने वाले पीडीएस संचालकों पर नियमित तौर पर वसूली सहित अन्य कार्यवाही करने निर्देशित किया। उन्होंने धान खरीफ के समय बारदानों की उपलब्धता हेतु पीडीएस बारदानों का संग्रहण कार्य भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।  इस दौरान  अनुविभागीय अधिकारी  कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सभी एसडीएम  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ