Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों की ली बैठक

भूमिगत जल को सिर्फ पेयजल के लिए उपयोग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
– जल स्त्रोत विहीन एवं संभावित जल समस्या वाले ग्रामों में जल समस्या समाधान शिविर, जल संगोष्ठी, फसल चक्र परिवर्तन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने दिए निर्देश
राजनांदगांव 02 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के जल स्त्रोत विहीन ग्रामों में जल संरक्षण एवं संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है। जिससे आने वाले ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भूमिगत जल को सिर्फ पेयजल के लिए उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के 24 जल स्त्रोत विहीन एवं संभावित जल समस्या वाले ग्रामों का चिन्हांकन कर लिया गया हैं। जहां जल समस्या को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूत है। इसके लिए चिन्हांकित ग्रामों में जल समस्या समाधान शिविर, जल संगोष्ठी, फसल चक्र परिवर्तन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। वन विभाग को चिन्हांकित ग्रामों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने कहा। जल स्त्रोत विहीन एवं संभावित जल समस्या वाले ग्रामों में जल संरक्षण के लिए स्ट्रक्चर तैयार करने कार्ययोजना बनाने कहा। उन्होंने जल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित कर ज्यादा से ज्यादा जल संरचना निर्माण करने कहा। जिले में निर्मित पुराने स्टाप डेम एवं नाला बंधान एवं अन्य जल संरचनाओं की आवश्यकता के अनुसार मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। जिससे अच्छे से पानी का संरक्षण हो सके। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को लाल पानी वाले हेण्डपंपों की जांच करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री समीर शर्मा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री निलेश रामटेके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….