Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग एवं धान की नीलामी के संबंध में राईस मिलर्स की बैठक ली

– जिले के सभी पंजीकृत मिलर्स को शेष 526 स्टैक धान के लिए प्राइस मैचिंग करने के दिए निर्देश
– संग्रहण केन्द्रों में नीलाम हो चुके स्टैक की पर्याप्त सुरक्षा करने के लिए कहा
– 424 स्टेक के लिए धान के उठाव की गति बढ़ाने के दिए निर्देश
– धान का उठाव कराते समय मिलर्स एवं अधिकारी समन्वय करते हुए करें कार्य
राजनांदगांव 14 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टारेट सभाकक्ष में कस्टम मिलिंग एवं धान की नीलामी के संबंध में राईस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में धान खरीदी में धान की मात्रा बढ़ी है। विगत वर्ष की तुलना में अधिक धान की खरीदी हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में धान की नीलामी हेतु नीलामी दर के अनुरूप 526 स्टेक धान शेष है, इसके लिए जिले के सभी पंजीकृत मिलर्स को प्राइस मैचिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी मिलर्स को कुछ नया करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। सभी मिलर्स इस कार्य को गंभीरतापूर्वक करें। प्राइस मैचिंग कर अधिक से अधिक धान के निराकरण का प्रयास करें। बड़े मिलर्स इस कार्य के लिए अधिक धान ले तथा छोटे मिलर्स भी इसमें सहयोग करें। उन्होंने कहा कि 424 स्टेक के लिए प्राइस मैचिंग का कार्य हो गया है, लेकिन धान के उठाव की गति बहुत धीमी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा राशि लेकर धान का उठाव शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संग्रहण के लिए पर्याप्त स्थान है। समय पर धान का उठाव कराएं तथा धान के लिए एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) को सहयोग करें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संग्रहण केन्द्रों में नीलाम हो चुके स्टैक की पर्याप्त सुरक्षा के निर्देश जिला विपणन अधिकारी को दिए। मार्कफेड के संग्रहण केन्द्र में लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संग्रहण केन्द्र के प्रभारी को बताते हुए समस्या का समाधान करने के लिए कहा। धान का उठाव कराते समय मिलर्स अधिकारियों से समन्वय करते हुए कार्य करें। व्यवस्था बनाते हुए कार्य करने की जरूरत है तथा श्रमिकों को समय पर भुगतान करें। उन्होंने कहा कि ऐसे धान की नीलामी जो पहले हो चुकी है, उसका शीघ्र उठाव कराएं। एफसीआई के बसंतपुर एवं तिलई गोदाम से रेक मूवमेंट हेतु एफसीआई को निर्देश दिए तथा इस संबंध में महाप्रबंधक एफसीआई को पत्र प्रेषित करने के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मिलर्स का एक स्टेक से कम चावल जमा शेष है, ऐसे मिलर्स को एक साथ एक स्टेक प्रदाय करने के निर्देश एफसीआई के अधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी एवं बड़ी संख्या में मिलर्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही सुनिश्चित

    राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन