Ro no D15139/23

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण कार्यों की प्रगति एवं रोजगार से जोडऩे के संबंध में ली बैठक

राजनांदगांव 11 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए जरूरतमंद एवं प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान करने कहा।  हितग्राहियों को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार से जोडऩे के लिए कहा। उन्होंने लाईवलीहुड कॉलेज के माध्यम से अधिक से अधिक सौर ऊर्जा से संबंधित प्रशिक्षण कराये जाने का निर्देश दिया। साथ ही लाईवलीहुड के ट्रेनिंग पार्टनर शाही एक्सपोर्ट को सिलाई प्रशिक्षण प्रदान कर स्वयं के कम्पनी में नियोजित किये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने नियोजन आधारित वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्री देवेन्द्र कुमार व सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज राजनांदगांव एवं अन्य अधिकारीगण तथा शासकीय एवं अशासकीय, व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

    *- कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की* *- कार्यकुशलता व समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 25 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज अनुविभागीय…

    Read more

    कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा निरस्त, पुन: परीक्षा 10 अप्रैल को

    राजनांदगांव 25 मार्च 2026। छत्तीससगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। मंडल के निर्देशानुसार हायर…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने