Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक,  विभागीय कार्यो की हुई समीक्षा

सभी हॉस्पिटल में नर्सिंग होम एक्ट के निर्धारित मानकों का पालन कराना करें सुनिश्चितः – कलेक्टर
आवश्यकता वाले स्थानों में नए पीडीएस गोडाउन निर्माण हेतु प्रस्ताव देने के दिए निर्देश
पीवीटीजी आवासों मे सोलर पैनल लगवाने का कार्य मे तेजी लाने हेतु किया निर्देशित

कोरबा 04 नवम्बर 2025/

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक  लेकर विभागीय कामकाज एवं शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के सभी हॉस्पिटल में नर्सिंग होम एक्ट के सभी निर्धारित मानकों का  पालन कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। इस हेतु एसडीएम को राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर सभी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बाल सम्प्रेक्षण गृह के निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। कलेक्टर ने जिले में दो माह पूर्व  डीएमएफ से स्वीकृत व अप्रारम्भ कार्यो की जानकारी तैयार करने के लिए कहा, जिससे इन कार्यो को प्राथमिकता से प्रारम्भ किया जा सके। उन्होंने रेडक्रॉस समिति को ब्लड डोनेशन वाहन उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा।
कलेक्टर ने आत्मानंद विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु प्रतीक्षा सूची से मेरिट अभ्यर्थी को शीघ्रता से नियुक्ति प्रदान करने की बात कही। जिससे शेष शिक्षण सत्र में बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो पाए।  युकियुक्त करण के पश्चात विद्यालयों में जॉइनिंग के लिए शेष शिक्षकों की जानकारी लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित करने कार्य मे भी तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने जिले में आवश्यकता वाले स्थानों में नए पीडीएस गोडाउन निर्माण हेतु प्रस्ताव देने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। साथ ही जिले के नए स्कूल, आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति से छूटे हुए पंचायतों में नए  स्कूल, आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता की जांच कर प्रस्ताव देने की बात कही। आयुष विभाग के पॉलिक्लिनिक में आईपीडी सेवा प्रारम्भ करने की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के लिए कहा। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्र रनई व साखों के वनाधिकार के पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द वनाधिकार पट्टा प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों का जांच कर  निराकरण करने हेतु  अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर  अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ नगरीय निकाय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।पर चर्चा कर सभी प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर कटघोरा  श्री ओंकार यादव, सभी एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

      कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर…

    Read more

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

     कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /राज्यपाल   रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य  हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…