Ro no D15139/23

धान उठाव एवं मिलिंग कार्य में तेजी लाने कलेक्टर ने की राइस मिलर्स के साथ समीक्षा बैठक

धमतरी, 10 फ़रवरी 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं जिले के समस्त पंजीकृत राइस मिलर्स की बैठक लेकर उपार्जित धान की मिलिंग एवं उठाव की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर  इंदिरा नवीन सिंह देवहारी, खाद्य अधिकारी  बसंत कोरम, उप पंजीयक  प्रदीप ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी  सुनील सिंह राजपूत, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक  बलरामपुरी गोस्वामी, प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम धमतरी  मुरारीलाल मीणा, जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  नवीन सांखला, पदाधिकारी  राजेश गोलछा सहित धमतरी, कुरूद एवं नगरी क्षेत्र के राइस मिलर्स उपस्थित थे।
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने उपार्जित धान की मिलिंग कार्य को गति देने एवं शेष धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में मिलिंग पूर्ण की जाए। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए उपार्जन, मिलिंग, भंडारण एवं वेयरहाउस से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण अपने स्तर पर करने के निर्देश दिए।
बैठक में वर्ष 2025-26 के धान उठाव की समीक्षा में बताया गया कि उपार्जित कुल 5,96,499.40 मीट्रिक टन धान के विरुद्ध 2,82,174.90 मीट्रिक टन का डिलीवरी ऑर्डर (डी.ओ.) एवं 1,21,480 मीट्रिक टन का ट्रांसपोर्ट ऑर्डर (टी.ओ.) जारी किया गया है। जारी डी.ओ. एवं टी.ओ. के विरुद्ध कुल 3,40,109.87 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि उपार्जन केंद्रों में 2,56,389.53 मीट्रिक टन धान का उठाव शेष है। मिलर्स द्वारा जमा प्रतिभूति राशि 507.69 करोड़ रुपये है। कलेक्टर  मिश्रा ने समस्त राइस मिलर्स को शेष धान के डी.ओ. जारी कर फरवरी 2026 माह में उपार्जन केंद्रों से धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में वर्ष 2024-25 के चावल उपार्जन की भी समीक्षा की गई। जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी दी कि नागरिक आपूर्ति निगम धमतरी में 99.05 प्रतिशत तथा भारतीय खाद्य निगम धमतरी में 78.38 प्रतिशत चावल जमा किया जा चुका है। शेष चावल शीघ्र जमा कराने हेतु संबंधित मिलर्स को निर्देशित किया गया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मिलर्स अपनी मिलिंग क्षमता के अनुरूप धान का उठाव शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि मैदानी जिला होने के कारण परिवहन एवं कनेक्टिविटी की स्थिति बेहतर है, इसके बावजूद अन्य जिलों की तुलना में धान उठाव में पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा, किंतु कार्य के परिणाम दिखाई देने चाहिए।
बैठक में राइस मिलर्स द्वारा परिवहन से संबंधित कुछ समस्याएं भी रखी गईं, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन देते हुए समय पर भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप मुख्यमंत्री ने पूछा—“आगे क्या बनना चाहती हो?”, जयमंती बोलीं—“शिक्षक बनना चाहती हूं” मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला- “शिक्षक…

    Read more

    मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान