Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नवाचारी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 शिक्षकों को किया सम्मानित

विनोबा ऐप्प के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन

जशपुरनगर 18 मार्च 2025/ जिले में नवाचारी शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले 11 शिक्षकों को कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जिला कार्यालय में प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध में विनोबा टीम के प्रोजेक्ट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने बताया कि जिले के शिक्षकों द्वारा जनवरी और फरवरी माह में किये गए शिक्षकीय कार्यों एवं नवाचारी शिक्षण गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया था। गतिविधियों के विश्लेषण के पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मानित किए जाने हेतु चयनित किया गया था। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी को सम्मानित करते हुए आगे भी इसी प्रकार से उत्कृष्ट कार्य करते हुए बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने और बच्चों में नवाचारी शिक्षण के माध्यम से शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने एवं शिक्षा को अधिक रोचक बनाने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफएलएन,  जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है। यह कार्यक्रम कलेक्टर के मार्गदर्शन में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता के द्वारा संचालित कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थान ओपन लिंक फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने के लिए विनोबा ऐप्प का विकास किया गया है।
इस अवसर पर जनवरी माह के लिए शासकीय प्राथमिक शाला भिंजपुर की बिशाखा यादव, शासकीय प्राथमिक शाला बड़े गम्हरिया की श्रीमती चौहान, शासकीय प्राथमिक शाला बड़े गम्हरिया की कुमारी सुनैना तिर्की, शासकीय प्राथमिक शाला टिकैतगंज की मीना सिन्हा, प्राथमिक शाला होंगरोटोली की दीप लकड़ा, माह फरवरी के लिए शासकीय प्राथमिक शाला कन्या आश्रम कांसाबेल की सुमन रवानी, शासकीय माध्यमिक शाला जामचुआ के ब्रह्मदत्त राम, शासकीय प्राथमिक शाला साईटांगरटोली की रिचा गुप्ता, शासकीय माध्यमिक शाला मटासी की सरिता नायक, शासकीय प्राथमिक शाला खारिझरिया की ममता कायता, माध्यमिक शाला गम्हरिया के एलन साहू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओपन लिंक फाउंडेशन से अज़हर शेख द्वारा सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गयी।

  • Related Posts

    आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 09 मार्च तक

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान  के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी