Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिले मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्रवृत्ति योजना तहत मिलेगी एक लाख की आर्थिक सहायता

कलेक्टर के निर्देश पर छात्रों को मिलेगी स्कूटी

धमतरी 13 मई 2025/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2025-26 की कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिले के दो छात्राओं ने राज्य स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इन दोनों होनहार विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने सम्मानित किया। मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम बुडेनी निवासी कुमार सौरभ जोशी ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में छठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं नगरी विकासखण्ड के ग्राम बनबगौद निवासी कुमारी डिंपल ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर नौवां स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से उनकी अभिरुचियों और करियर की योजनाओं के बारे में चर्चा की। दोनों विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा व्यक्त की।
श्रम पदाधिकारी धमतरी श्री साहू ने जानकारी देते हएु बताया कि दोनों ही छात्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के परिवार से हैं। इन्हें श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत दोनों विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की शैक्षिक सहायता प्रदान की जायेगी। कलेक्टर ने श्रम पदाधिकारी को स्कूटी क्रय सहायता योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान करने के निर्देश दिए। भविष्य में इन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा हेतु विभाग द्वारा और भी छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जाएंगी, जिससे वे आगे भी लाभान्वित होते रहेंगे। पालकों ने इस योजना के लिए राज्य शासन कलेक्टर और श्रम विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल उनके बच्चों को शिक्षा में सहायता मिलेगी, बल्कि यह योजना अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

  • Related Posts

    नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    2 अगस्त को धमतरी के मराठा मंगल भवन में होगा कार्यक्रम धमतरी, 1 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

    धमतरी 1 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बीते दिन तहसील…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन