Ro no D15139/23

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का कलेक्टर ने किया शुभारम्भ

फाइलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर ने किया रवाना
जिले के हर व्यक्ति को फाइलेरिया की दवाई खिलाकर जड़ से किया जाएगा उन्मूलन

जशपुरनगर 27 फरवरी 2025/ जिले को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को शासकीय राम भजन राय एनईएस महाविद्यालय में कलेक्टर रोहित व्यास ने सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां अधिकारियों सहित महाविद्यालय के बच्चों ने भी दवाई का सेवन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि  फाइलेरिया जैसी बहुत सारी बीमारियों हैं जिनका अगर ट्रांसमिशन सायकल को ब्रेक कर दिया जाए तो बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। इस मास ड्रग कार्यक्रम का उद्देश्य है कि इस बीमारी के फैलाव को रोक कर इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जाए। उन्होंने वहां मौजूद कॉलेज के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अभी आप युवा है, आप सब समाज को इस बीमारी को रोकने के लिए एक सार्थक संदेश दे सकते है। इस बीमारी को खत्म करने का दायित्व हम सभी का है। अगर यहां हर कोई यह संकल्प ले कि वह कम से कम 10 व्यक्ति को इस बीमारी के संबंध में जागरूकता फैलाएगा तो यह यह बीमारी स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। हमें विकसित राष्ट्र बनाना है तो इस तरह की बीमारी को जड़ से खत्म करना होगा। बीमारी से गरीब व्यक्ति सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। उसकी सारी कमाई बीमारी के इलाज में खर्च हो जाती है। अगर बीमारी को समय रहते खत्म कर दिया जाए तो उसका फायदा अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। कई सारे रिसर्च बताते है कि बीमारी की वजह से गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। इन बीमारियों से बचाव होने से वह पैसा हमारी मार्केट में खर्च होगा। इससे बाजार को भी गति मिलेगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जन जन को जागरूक करने एवं हर वर्ष फाइलेरिया की दवाई अवश्य लेने का संकल्प दिलाया। कलेक्टर ने फाइलेरिया के प्रति गांव गांव घूमकर जागरूकता प्रसार करने के लिए फाइलेरिया जागरूकता रथ को भी रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएस जात्रा, महाविद्यालय के प्राचार्य ए आर बैरागी, बीएमओ आशुतोष तिर्की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

27 फरवरी से 13 मार्च तक घर घर चलाया जाएगा अभियान

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 27 फरवरी से 13 मार्च तक फाइलेरिया का जड़ से उन्मूलन करने के लिए चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूल, कॉलेजों में जाकर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवाईयां खिलाई जाएंगी। जिसमें आइवरमैक्टिन, अल्बेंडाजोल एवं डीईसी की गोलियों को दिया जाएगा एवं युवाओं तथा बच्चों को अपने आस पास जागरूकता फैलाने हेतु जानकारियां दी जाएंगी। इसके तहत पहले प्रत्येक पारा टोला में जाकर बूथ कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया जाएगा। इसके बाद घर घर जाकर मितानिनों द्वारा बचे लोगों का सर्वे कराकर उन्हें दवाइयां दी जाएंगी।

  • Related Posts

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर कलेक्टर  रोहित व्यास ने पीएमजीएसवाई एवं एमजीएसवाई के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

     जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने विगत दिवस जिले में संचालित विभिन्न निर्माण विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर 2 सड़कों की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को होगी बड़ी सहूलियत कुल 5.20 किमी सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत, आवागमन और विकास को मिलेगी गति

     जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…