Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला कार्यालय परिसर में पालना घर का किया शुभांरभ

बच्चों के खेल एवं मनोरंजन हेतु रखे हुए समाग्रियों का निरीक्षण कर उचित संचालन हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कामकाजी महिलाओं के 06 वर्ष तक के बच्चों पालना घर में  किया जाएगा देखभाल
जिले में कुल 08 पालना घरों का हुआ शुरूआत

कोरबा 17 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत बसंत द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में कामकाजी महिलाओं के 06 वर्ष तक के बच्चों के देखभाल व मनोरंजन हेतु प्रारंभ किए गए पालना घर का शुभांरभ किया गया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में बच्चों के खेल एवं मनोरंजन हेतु रखे हुए समाग्रियों का भी निरीक्षण कर केन्द्र के उचित एवं प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पालना घर में आने वालें बच्चों का अच्छे से ख्याल रखने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्री दिलदार सिंह मरावी सहित महिला व बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिले में पालना योजना अंतर्गत 08 पालना घरो का शुभारंभ किया गया है। जिसमें एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) एवं परियोजना कटघोरा के अंतर्गत पालना घर प्रारंभ किए गए है। इनमें कामकाजी महिलाओं के 06 वर्ष तक के बच्चों के देखभाल व मनोरंजन के लिए खिलौने एवं अन्य समाग्री का व्यवस्था किया गया है। साथ ही पालना घरों के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर 9926422577 से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    उपभोक्ता आयोग कोरबा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पाँच प्रकरण आपसी सहमति से निराकृत

    कोरबा, 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य उपभोक्ता आयोग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कोरबा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

    Read more

    जिले में तीन गौधामों का वर्चुअल शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया औपचारिक उद्घाटन

    कोरबा 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले में घूमंतु एवं आवारा गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं राज्यीय…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में