Ro no D15139/23

जेसमिन, देवांशी की वाक्पटुता से प्रभावित हुए कलेक्टर

*लोहरसी के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई के साथ भोजन व्यवस्था की जानकारी ली*

धमतरी 28 मार्च 2025/धमतरी शहर से लगे लोहरसी के आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले छोटे बच्चों जेसमिन और देवांशी ने अपनी वाक्पटुता से आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव का खासा प्रभावित किया। आज सुबह कलेक्टर ने इस आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और यहा पहुंचे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने सभी उपस्थित बच्चों के नाम पूछे। कलेक्टर ने प्ले कार्ड दिखाकर बच्चों से उनमें बनी आकृतियों के बारे में पूछा। साइकिल के प्ले कार्ड को देखकर जेसमिन ने तपाक से उत्तर दिया और कहा कि मोर घर भी हे साइकिल, मोर पापा चलाथे, मैं हा बैठथों। वहीं देवांशी ने हेलकॉफ्टर के प्ले कार्ड को पहचान कर उत्तर दिया। कलेक्टर इन दोनों नटखट बच्चियों की बाल लीलाओं से बहुत प्रभावित हुए और उनकी प्रशंसा की। श्री मिश्रा ने आंगनबाड़ी के अन्य बच्चों को भी अच्छे से पढ़ाने, साफ-सफाई का महत्व बताने तथा शालीनतापूर्वक अच्छी बातें करना सिखाने की सलाह कार्यकर्ता को दी।
आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के नाश्ते और भोजन के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बच्चां के लिए बने रेडी-टू-ईट के पोषक हलवे का स्वाद भी चखा। श्री मिश्रा ने बच्चों को निर्धारित समय पर नाश्ता कराने और भोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषक आहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी उपस्थित महिला बाल विकास अधिकारी को दिए। श्री मिश्रा ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी संचालन के समय की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ियां सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित हो रहीं हैं। शासन के निर्देशानुसार एक अप्रैल से आंगनबाड़ियों का समय सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक रहेगा।

  • Related Posts

    धमतरी में पर्यटन विकास को बढ़ावा : 40 सदस्यीय दल बस्तर एक्सपोजर विजिट के हुआ रवाना

      धमतरी 30 मार्च 2026/ जिले में पर्यटन क्षेत्रों के विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर युवाओं, स्व सहायता समूहों और समिति…

    Read more

    जिले की 80 महिलाएं मिलेट्स व फूड प्रोसेसिंग सीखने मध्यप्रदेश रवाना

    धमतरी, 29 मार्च 2026।महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं को आज अध्ययन भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश रवाना…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले