Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया चौपाटी और प्रस्तावित रपटा निर्माण स्थल पुरानी बस्ती का निरीक्षण

पुरानी बस्ती से सर्वमङ्गला तक प्रस्तावित रपटा निर्माण स्थल का किया अवलोकन
कोरबा 08 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय एवं अन्य अधिकारियों के साथ घंटाघर ओपन थियेटर के समीप स्मृति उद्यान के पीछे स्थित चौपाटी का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री वसंत ने चौपाटी में पूर्व में किए गए विकास व निर्माण कार्यों की आवश्यकतानुसार मरम्मत करने, पेवर ब्लाक, ड्रेन निर्माण के साथ-साथ पानी, बिजली की सुविधा सुनिश्चित कराए जाने व चौपाटी की साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घंटाघर मैदान के चौपाटी संघ के पदाधिकारियों व अध्यक्ष से चर्चा कर उनकी सहमति से ठेले गुमठी की शिफ्टिंग स्मृति उद्यान के पीछे स्थित उक्त चौपाटी में करने की योजना बनाएं तथा चौपाटी शिफ्टिंग के पश्चात आवश्यकतानुसार चौपाटी को और अधिक विकसित व सुविधायुक्त स्वरूप दिए जाने की कार्ययोजना पर काम करें।
कलेक्टर श्री वसंत ने कोरबा पुरानी बस्ती से सीधे सर्वमंगला मंदिर तक रपटा निर्माण के मद्देनजर आज उक्त स्थल का निरीक्षण किया । यहाँ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा अपने कोरबा प्रवास के दौरान कोरबा पुरानी बस्ती से सर्वमंगला मंदिर तक सीधी पहुंच हेतु हसदेव नदी के उक्त स्थल पर रपटा निर्माण की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री  के द्वारा की गई उक्त घोषणा को अमलीजामा पहनाने व रपटा निर्माण की दिशा में कार्यवाही को गति देने के संदर्भ में उक्त स्थल निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि रपटा निर्माण के पश्चात पुराने कोरबा शहर से सर्वमंगला मंदिर व कुसमुण्डा की ओर जाने के लिए शार्ट-कट मार्ग सुलभ हो जाएगा तथा यह दूरी अत्यंत कम हो जाएगी, वहीं वहाँ का ट्रेफिक डायवर्ट होने से कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रेलवे फाटक बंद होने से पुराने कोरबा शहर की ओर से सर्वमंगला रोड व कुसमुण्डा की तरफ जाने वाले नागरिकों को होने वाली असुविधा एवं समय की बर्बादी को भी रोका जा सकेगा।इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के अधीक्षण अभियंता एम. के. वर्मा, जोन कमिश्नर ए. के. शर्मा, विनोद शांडिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, विनोद गोंड़, सुनील वर्मा, सुमित गुप्ता, आनंद राठौर, प्रिंस सिंह आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल