Ro no D15139/23

कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

गणना पत्रक फॉर्म जमा कर डिजिटाइजेशन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   विलास भोसकर तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी   सुनील नायक द्वारा आज जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कतकालों, दरिमा तथा मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत आमगांव एवं बिसरपानी का भ्रमण किया।
कलेक्टर ने ग्रामों में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर गणना पत्रक फॉर्म के वितरण, संकलन एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण किया जाए तथा गांवों में मुनादी एवं जागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में प्राप्त फॉर्मों को तहसील एवं जनपद कार्यालयों में अपलोड कराया जाए, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। ग्राम स्तर पर चौपाल का आयोजन कर कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाए और अधिक से अधिक लोगों को फॉर्म भरने हेतु प्रेरित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई जाए तथा कम प्रगति वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने पटवारी, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित सभी मैदानी अमले को समन्वय पूर्वक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीतापुर एसडीएम श्री राम सिंह ठाकुर, संबंधित तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब