Ro no D15139/23

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण,किसानों से ली धान खरीदी व्यवस्था पर प्रतिक्रिया, धान उठाव में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर  विलास भोसकर ने आज जिले के धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में बारदाना उपलब्धता, धान तौल, हमाल भुगतान, रकबा समर्पण व टोकन व्यवस्था सहित संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सबसे पहले बोदा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों से प्रत्यक्ष बातचीत की। किसान निर्मल भगत और जोजश कुजूर ने बताया कि टोकन काटने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। केंद्र पहुंचते ही बारदाना उपलब्ध हुआ और तौल प्रक्रिया भी सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। किसानों ने खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया।
कलेक्टर   भोसकर ने बतौली ब्लॉक के सेदम तथा सीतापुर ब्लॉक के भूसु और सीतापुर धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में धान की गुणवत्ता जांच, तौल मशीनों की कार्यशीलता, बारदाना उपलब्धता, हमाल भुगतान और सुरक्षा व्यवस्था का भी परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों को बिना प्रतीक्षा के त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने और सभी व्यवस्थाओं को लगातार अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र में पारदर्शिता, समयबद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, केंद्रों में भीड़ प्रबंधन, टोकन वितरण और भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित रखा जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों की नियमित निगरानी जारी है और खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पूर्णतः सतर्कता बरती जा रही है। जिससे जिले में सुचारू एवं कुशल धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान एसडीएम   रामसिंह ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी  बी एस कांमठे, डीएमओ   अरुण विश्वकर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार