Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पीएचसी तुमान का किया निरीक्षण

आमजनों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

कोरबा 28 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमान का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारियों की स्वीकृत, दर्ज एवं रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर केंद्र में उपस्थित रहकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तुमान के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी, महिला एवं पुरूष वार्ड, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केंद्र में होने वाले प्रसव की जानकारी लेते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और शत प्रतिशत प्रसव सुरक्षित रूप से कराने के लिए कहा। इस हेतु मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने की बात भी उन्होंने कही। कलेक्टर ने डीएमएफ से हुई नियुक्ति की जानकारी भी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह कँवर, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री तुलाराम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल