Ro no D15139/23

कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

बारिश होने की स्थिति में योग कार्यक्रम दिग्विजय स्टेडियम के इनडोर हॉल में किया जाएगा आयोजित
राजनांदगांव 20 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंच, मंच संचालन, फ्लैक्स, साफ-सफाई, कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने योगाभ्यास में शामिल होने वाले नागरिकों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम के इनडोर हॉल का भी निरीक्षण किया। बारिश होने की स्थिति में योग कार्यक्रम दिग्विजय स्टेडियम के इनडोर हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एसके चौरसिया, उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!