Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 03 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज लूण्ड्रा विकासखंड के अंतर्गत जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना  (पीएमजेएसवाई) के निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गेरसा से चितालता मार्ग के जिसकी कुल लंबाई 2.375 किलोमीटर की सड़क है। वर्तमान में इस मार्ग पर घाट कटिंग एवं WMM कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जोर देते हुए निर्धारित समयावधि निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वहीं कलेक्टर ने टी-13 मेन रोड मोहरा से धमनापारा मार्ग जिसकी 1.275 किलोमीटर लंबाई है, यहां डामरीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा सीसी (कांक्रीट) सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वहीं टी-16 सुमेरपुर से कहुआपानी मार्ग इस मार्ग की कुल लंबाई 1.700 किलोमीटर है, यहां डामरीकरण और सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शोल्डर (सड़क किनारे भराव) कार्य जारी है।
कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सड़कों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से होना चाहिए, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें एवं मानकों से कोई समझौता नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर निरीक्षण के दौरान पीएमजेएसवाई एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

    स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/   केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय…

    Read more

    119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियानय जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत का संकल्प अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!