कलेक्टर ने किया सरभोंका के बालक आश्रम का निरीक्षण आश्रम में बच्चों से गतिविधियों की ली जानकारी सफाई व्यवस्था का किया अवलोकन

कम उपस्थिति पर बच्चों की उपस्थिति बढाने के दिए निर्देश

कोरबा 20 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम सरभोंका में स्थित बालक प्री-मैट्रिक आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की सुविधाओं, स्वच्छता, और विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम अधीक्षक को निर्देशित किया कि आश्रम में अध्ययनरत छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मीनू अनुसार सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा, कलेक्टर ने छात्रों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। कलेक्टर श्री वसंत ने यहाँ सिलेंडर के माध्यम से पकने वाले भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने आश्रम में दर्ज बच्चों में से 15 के अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक को निर्देशित किया कि आश्रम में दर्ज बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम श्री तुलाराम भारद्वाज भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह

    कोरबा 21 मार्च 2025/ ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने पर तथा अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो…

    आज आएगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम 24 मार्च को सभी सफल अभ्यर्थियों को सेना भर्ती कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश

    कोरबा 21 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती का परिणाम 22 मार्च 2025 को घोषित होगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायगढ़ में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम 22 मार्च को होगा घोषित

    रायगढ़ में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम 22 मार्च को होगा घोषित

     7 अप्रैल से राजस्व पखवाड़े का आयोजन

     7 अप्रैल से राजस्व पखवाड़े का आयोजन

    जल अमूल्य है, जल है तो कल जीवन है…

    जल अमूल्य है, जल है तो कल जीवन है…

    डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित महंत राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित

    डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित महंत राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित