Ro no D15139/23

एन एच 343 बाइपास निर्माण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, तय समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश भू-अर्जन संबंधित प्रकरण का तत्काल करें निराकरण-कलेक्टर

अंबिकापुर 23 फरवरी 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत ने एनएच-343 के अंतर्गत संजयनगर से रजपुरी खुर्द तक निर्माणाधीन अम्बिकापुर बाइपास सड़क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  वसंत ने सड़क निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में ध्यान में रखने को कहा, उन्होंने बाईपास निर्माण कार्य में भू-अर्जन संबंधित प्रकरण का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि एनएच-343 बाइपास की कुल लंबाई 13.700 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 19 पाइप पुलिया और 7 बॉक्स पुलिया का निर्माण प्रस्तावित है। बाइपास के निर्माण से शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे शहर में यातायात सुगम होने के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी।

इस दौरान कार्यपालन अभियंता श्री आर.डी. ताम्ब्रे, सहायक अभियंता तथा संबंधित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    NEET/JEE कोचिंग हेतु संस्थानों के चयन हेतु आवेदन की तिथि में वृद्धि, अब 16 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों के NEET/JEE कोचिंग हेतु कोचिंग संस्थान के चयन/चिन्हांकन हेतु…

    Read more

    मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च तक आमंत्रित

      अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट