Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

मरीजों से बात कर हास्पिटल में ईलाज एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी
– 100 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल के सुरक्षा वार्ड में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में कमी होने पर नाराजगी जाहिर की
– ड्यूटी पर अनुपस्थित डॉक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय मेंओपीडी, दवाई वितरण शाखा, फार्मेसी, शिशु वार्ड, पेईंग वार्ड एवं अन्य शाखाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों से बात कर हास्पिटल में ईलाज एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हास्पिटल में ईलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई निरंतर करने के लिए कहा। कलेक्टर ने ओपीडी में ड्यूटी पर अनुपस्थित डॉक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बसंतपुर स्थित 100 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल के सुरक्षा वार्ड में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में कमी होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वहां समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोस्ट नेटल कक्ष का अवलोकन किया तथा वहां परिजनों से भेंट की एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने वहां भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने हॉस्पिटल में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. चंद्रवंशी सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!