Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पाली में विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का किया निरीक्षण

पीएम सूर्यघर योजना के हितग्राही से योजना के सम्बंध में ली जानकारी
निर्माणाधीन एकलव्य हॉस्टल का निरीक्षण कर कार्य समय पर पूर्ण कराने व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु किया निर्देशित
पीएचसी लाफा में स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर आमजनो को लाभांवित करने के दिए निर्देश
चैतुरगढ़ पहुँचकर माता महिषासुर मर्दिनी का किया दर्शन, नवरात्रि आयोजन के सम्बंध में ली जानकारी
कोरबा 24 सितम्बर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत  ने आज  पाली विकासखंड में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शासकीय संस्थाओं का  निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
कलेक्टर ने पाली में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ उठा रहे हितग्राही श्री आनंद जायसवाल के घर पहुँचकर योजना से मिल रहे लाभ एवं क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राही से पैनल की लागत, उत्पादन क्षमता, सब्सिडी  के सम्बंध में चर्चा की। उन्होंने  विद्युत विभाग के अधिकारी को  सभी लोगों तक योजना की पहुंच बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं योजना का प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। ततपश्चात कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम लाफा में निर्माणाधीन एकलव्य हॉस्टल का निरीक्षण कर  समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के बात कही।
निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाफा  में कर्मचारियों की उपस्थिति,  दवाई की उपलब्धता, मरीजों के उपचार की व्यवस्था का अवलोकन किया  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को केंद्र में समय पर उपस्थित रहकर आमजनो को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के लिए कहा। उन्होंने केंद्र में गर्भवती महिलाओं की विशेष देखरेख की व्यवस्था व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। अंत मे कलेक्टर ने चैतुरगढ़ में माता महिषासुर मर्दिनी  के दर्शन कर नवरात्रि पर्व के आयोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने  मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया एवं परिसर में स्थित भंडार कक्ष का मरम्मत कराने एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी