Ro no D15139/23

कलेक्टर ने रामपुर में निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का किया निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोरबा, 04 जुलाई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने 03 जुलाई को रामपुर स्थित निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में अपेक्षित गति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें तथा नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मुख्य मार्ग स्थित नवीन  आंगनबाड़ी केंद्र,बनियापारा नोनबिर्रा का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं संचालन की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

    *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेश के पांचों संभागों से 540 खिलाड़ी होंगे शामिल*   रायपुर, 17 अगस्त 2026। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान