Ro no D15139/23

यातायात दबाव कम करने हेतु प्रस्तावित सड़कों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बेलगिरीनाला-ढेंगुरनाला पुल और ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (बालको) तक के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज दर्री से बरमपुर तक प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग के निर्माण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा।
कलेक्टर  दुदावत ने डीएमएफ अंतर्गत बनने वाले दर्री डेम मार्ग-ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तक का भी निरीक्षण किया और आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने बेलगिरी-ढेंगुरनाला पुल के मरम्मत कार्य के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर समयबद्ध रूप से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
भुलसीडीह स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर  दुदावत ने बरबसपुर में प्रस्तावित नवीन ट्रांसपोर्ट नगर स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त  आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, निगम के अपर आयुक्त  विनय मिश्रा तथा एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे,पीडब्ल्यूडी और निगम के इंजीनियर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…