Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पुष्प वाटिका में प्रस्तावित सियान गुड़ी (डे केयर सेंटर) निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव शहर के पुष्प वाटिका में प्रस्तावित सियान गुड़ी (डे केयर सेंटर) निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में जल्द ही सियान गुड़ी की स्थापना की जाएगी। जहां 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करेंगे। सियान गुड़ी केवल एक सुविधा केन्द्र नहीं बल्कि वरिष्ठजनों के लिए दूसरा घर होगा, जहां पर वरिष्ठजनों को स्नेह, सहयोग, देखभाल, मनोरंजन एवं आत्मीयता मिलेगी। यहां वरिष्ठजनों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर कार्य किया जाएगा। सियान गुड़ी ऐसा स्थल होगा, जहां वरिष्ठजन दिन में आकर न केवल सुरक्षित महसूस करेंगे, बल्कि जीवन को एक नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जिएंगे तथा शाम को अपने घर लौट जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आनंद दायक डे केयर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सियान गुड़ी की की स्थापना की जाएगी। जिसका उद्देश्य विशेष रूप से अकेले और आश्रित वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाना है। सियान गुड़ी में मनोरंजन, सांस्कृतिक व सामुदायिक गतिविधियां, डिजिटल साक्षरता, योग-प्राणायाम और फिजियोथेरेपी व व्यायाम, स्वास्थ्य जांच, ध्यान और काउंसलिग, मेमोरी क्लीनिक और कागनेटिव गेम्स, कानूनी एवं पारिवारिक परामर्श, सेंटर में संगीत, नाटक, पेंटिंग, कहानी-कविता पाठ सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत